नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश में दो नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने आशु कुमार को प्रदेश मंत्री और सार्थक सकूजा को रोहिणी जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री शिवा गोस्वामी ने जारी बयान में दी। शिवा गोस्वामी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर दिल्ली प्रदेश संगठन को सशक्त बनाने का अभियान आरंभ किया गया है। संगठन से योग्य, समर्पित और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। शीघ्र ही प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने कहा कि आशु कुमार और सार्थक सकूजा को हिन्दू महासभा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने तथा हिन्दू महासभा से नए सदस्यों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा हिन्दू महासभा आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार कर रही है। आशु कुमार और सार्थक सकूजा ने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी, प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, प्रदेश महामंत्री शिवा गोस्वामी का आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के ” हिन्द की आजादी अधूरी है हिन्दू राष्ट्र जरूरी है” और ” जाति पाती की करो बिदाई हिन्दू हिन्दू भाई भाई ” को आत्मसात कर अपने अपने दायित्व का पूरी समर्पण भावना से निर्वहन करेंगे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…
21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…
पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…