आशीष गुप्ता बने राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन (रजि०)भारत के प्रदेश महामंत्री

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बी पी त्रिपाठी,एडवोकेट ने सौपा न्युक्ति पत्र

सादुल्लानगर/ बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन(रजि०)भारत ने अपने संगठन विस्तार में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन ने बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर क्षेत्र निवासी पत्रकार आशीष गुप्ता को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन(रजि०)भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बी पी त्रिपाठी,एडवोकेट ने बताया कि आशीष गुप्ता की पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं और उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसोसिएशन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि आशीष गुप्ता की नेतृत्व क्षमता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण संगठन के उद्देश्यों को और मजबूत बनाएगा।
आशीष गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बीपी त्रिपाठी व राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन(रजि०)भारत का मैं आभार व्यक्त करता हूं। कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ संगठन और पत्रकारिता जगत की सेवा करूंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा काम करता रहूं। राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन(रजि०)भारत देशभर में पत्रकारों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रही है।
इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा,रमेश चंद्र तिवारी, दीपचंद जायसवाल,विष्णु गुप्ता,अरविंद तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार सुशील श्रीवास्तव,पत्रकार पंकज श्रीवास्तव,पत्रकार अनूप शुक्ला,पत्रकार तौकीर हुसैन,पत्रकार मुकीम सिद्दीकी,पत्रकार शाहिद हुसैन,पत्रकार राजन पाल,पत्रकार रमेश शर्मा,पत्रकार पवन गुप्ता,पत्रकार अजय शर्मा, पत्रकार अमर प्रताप वर्मा,पत्रकार कृष्ण मुरारी,पत्रकार शिवम सोनी,पत्रकार अनिल गुप्ता,पत्रकार विश्वनाथ त्रिपाठी, पत्रकार अशोक पाल समेत सैकड़ों समाजसेवियों एवं पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया।।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: सामाजिक समरसता क्यों हो रही कमजोर? बदलते परिवेश में समाज के सामने बड़ी चुनौती

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। भारत की पहचान सदियों से विविधता में एकता और सामाजिक समरसता…

1 hour ago

महराजगंज: बरवां खुर्द के सीवान में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द गांव में बुधवार…

2 hours ago

अमेरिका ने ‘डूम्सडे’ मिनटमैन-III मिसाइल का किया परीक्षण

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका ने अपनी अत्याधुनिक…

2 hours ago

05 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

05 मार्च 2026 का राशिफल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आधारित…

4 hours ago

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

7 hours ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

7 hours ago