Categories: Uncategorized

रासलीला में कलाकारों ने किया श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का मंचन

पड़री बाजार में शतचंडी महायज्ञ का छठवां दिन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र के पड़री बाजार में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के छठवें दिन रासलीला में श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का मंचन हुआ। वहीं प्रवचन में कथा व्यास प्रियंका द्विवेदी ने कहा कि मानव जीवन के लिए भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण आदर्श हैं। आज हर मनुष्य को यह समझना होगा कि जहां भगवान राम का जीवन अनुकरणीय है, वहीं श्रीकृष्ण का जीवन श्रवणीय है। हमें भगवान राम के दिखाए हुए आदर्शों पर चलना चाहिए। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथा सुनने मात्र से ही प्राणियों का कल्याण हो जाता है। वामन अवतार का वर्णन करते हुए उन्होंने आगे आगे बताया कि राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगने का वचन लेकर भगवान वामन ने असुरों के आतंक से पृथ्वी को बचाया था। इसके बाद भगवान त्रेतायुग में श्रीराम के रुप में अवतरित हुए और संसार को रावण के त्रास से मुक्त किया। श्रीराम का जीवन अनुकरणीय है। हमें उनके जीवन से जीने का सही तरीका सीखना चाहिए। भगवान ने समय-समय पर लोगों की रक्षा के लिए इस पृथ्वी पर अवतार लिया है। इसके बाद द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण धरती पर स्वयं प्रगट हुए। श्रीकृष्ण की सुंदरता से तो कामदेव भी पराजित हो गए थे। कामदेव के घमंड को चूर करने के लिए भगवान ने निष्काम भावना से गोपियों संग रासलीला की। कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। रासलीला में कृष्ण और रुक्मणी विवाह का कलाकारों ने जीवंत मंचन किया। उन्होंने कहा कि भगवान की अनेक लीलाओं में श्रेष्ठतम लीला रास लीला है। इस दौरान प्रमुख रूप से राकेश कुमार पांडेय,विमल कुमार पांडेय, नीरज कुमार पांडेय, ओमप्रकाश उपाध्याय, संजय कुमार पांडेय, अंकुर पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, विजय पांडेय, रामेश्वर पांडेय, सदन पांडेय, ललन पांडेय, राजेश पांडेय, लड्डू पांडेय, अखिलेश पांडेय, मुन्ना पांडेय, रंजन पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, संजय कुमार पांडेय, राजकुमार पांडेय, आशुतोष पांडेय, कन्हैया पांडेय, विशाल यादव, अंकुर पांडेय, विश्वामित्र गिरी, नितिन पांडेय, हरिलाल यादव, विभीषण यादव, रामाशीष प्रजापति, वीरराज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

18 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago