एआरपी की टीम ने किया सपोर्टिव सुपरविजन, जांची निपुण लक्ष्य की प्रगति

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l एआरपी की टीम ने गुरुवार को पडरौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पचफेडा 2007, का सपोर्टिव सुपरविजन (सहयोगात्मक पर्यवेक्षण) कर शिक्षा गुणवत्ता के संवर्धन के लिए आवश्यक निर्देश व सुझाव दिया।
बीईओ पंकज सिंह के निर्देश पर निकले एआरपी पडरौना तारकेश्वर शुक्ला व दुर्गेश त्रिपाठी की टीम ने सपोर्टिव सुपरविजन कर, शैक्षणिक गतिविधियों व भौतिक परिवेश की स्थिति जानी। उन्होंने प्राथमिक कक्षाओं में छात्रों के अधिगम स्तर की जांच की, तथा गणित व विज्ञान का शिक्षण कार्य किया। विशेष रुप से शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए), पुस्तकालय की क्रियाशीलता व शिक्षक डायरी पर फोकस करते हुए अपेक्षित सुधार हेतु सुझाव दिया। अनियमित उपस्थिति वाले छात्रों की काउंसलिंग कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताते हुए, रोज आने व स्कूल के बाद घर पर भी पढ़ाई लिए प्रेरित किया। सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान निपुण लक्ष्य, विद्यालय का भौतिक परिवेश, छात्रों की उपस्थिति, गणित किट, खेल सामग्री के बारे में जानकारी ली।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

9 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

9 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

9 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

9 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

9 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago