मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनार्न्तगत करें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का संचालन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु इस जनपद का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। योजनार्न्तगत विनिर्माण क्षेत्र की रू 25.00 लाख तक की कुल परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाईयां तथा सेवा क्षेत्र की रू 10.00 लाख तक की कुल परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाइयों की कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत (विनिर्माण क्षेत्र हेतु अधिकतम रू 6.25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम रू 2.50 लाख की सीमा तक) मार्जिन मनी उपलब्ध कराया जायेगा। जो उद्यम के 02 वर्ष के सफल संचालन के उपरान्त अनुदान में परिवर्तित हो जायेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत पात्रता की मूल शर्तें जैसे आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है। आवेदक को किसी भी वित्तीय संस्था का डिफाल्टर नहीं होना चाहिये। आवेदक केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य किसी सरकारी योजनार्न्तगत मार्जिन मनी (सब्सीडी) का लाभ प्राप्त न किया हो।
उन्होंने बताया कि आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट आकार का फोटोग्रॉफ, हस्ताक्षर, आयु प्रमाण पत्र, हाई स्कूल मार्क्सशीट, प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र आश्रितों की संख्या, पार्षद, ग्राम प्रधान का प्रमाण पत्र, व्यक्तिगत, पैतृक मकान,बिजली बिल, वोटर आईडी, आधार कार्ड की प्रति जमा करें। शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र 10 रुपए के स्टांप पेपर पर नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र पैन कार्ड, परियोजना रिपोर्ट सम्बंधित प्लांट एंड मशीनरी- उपकरण, कार्यशील पूंजी का संक्षिप्त विवरण दिए गए पते पर कब से निवास कर रहे है, पार्षद, ग्राम प्रधान, वार्ड मेम्बर द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र की प्रति, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक होना चाहिए।
इच्छुक युवक-युवतियां उद्योग एवं सेवा हेतु विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना की अधिक जानकारी के लिये कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर से कार्यालय कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

3 hours ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

3 hours ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

3 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

3 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

3 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

4 hours ago