दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजन से शादी करने पर युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू 15000/-, युवती के दिव्यांग होने की दशा में रू 20000/- तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में रू 35000 /- की धनराशि पुरस्कार के रूप प्रदान की जाती है। चालू वित्तीय वर्ष में आवेदन हेतु शादी 01 अप्रैल 2022 के बाद की हो। वेबसाइट http://divyangjan.upsdc.gov.in/ पर आवश्यक अभिलेख के साथ आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कराने के लिए शादी प्रमाण पत्र (स्वैच्छिक), मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी 40 प्रतिशत से अधिक का दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (पति एवं पत्नी का), तहसील से जारी आय प्रमाण पत्र (पति एवं पत्नी का), निवास प्रमाण पत्र, संयुक्त बैंक खाता तथा संयुक्त फोटो होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए खलीलाबाद स्थित विकास भवन के कमरा नं- 26 में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय संतकबीर नगर से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

काशीदास बाबा पूजन समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…

9 hours ago

अमेरिका-ईरान टकराव: क्या दुनिया एक और वैश्विक संकट की ओर बढ़ रही है?

अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…

9 hours ago

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

23 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

23 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

23 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

23 hours ago