बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारीगण में से जनपद न्यायालय में कुल-93 रिक्त पदों के सापेक्ष पुनर्नियुक्ति किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त ऐसे कर्मचारीगण जिनकी आयु 65 वर्ष पूर्ण न हुई हो, से आशुलिपिक, लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर पुननियुक्ति हेतु निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र आय प्रमाण पत्र व स्वस्थता प्रमाण पत्र के साथ 18 नवंबर को सायं 05 बजे तक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पास प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय एवं तिथि के पश्चात प्राप्त हुए आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। पुनर्नियुक्ति हेतु साक्षात्कार की प्रक्रिया अभ्यर्थी 19 नवंबर को प्रातः 10 बजे जनपद न्यायालय परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होंगे। साक्षात्कार हेतु उपस्थित अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। यह जानकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्रा ने दी है।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…