विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत आवेदन आमंत्रित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत ट्रेड- बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई हेतु 775 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगर जैसे- बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई के आजिविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवनस्तर को उन्नत किया जाना है। योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगरों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।
उक्त हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र विभागीय बेबसाइट पर www.diupmsme.upsdc.gov.in पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का चयन करते हुए आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन करने की अन्तिम तिथि 10 जुलाई 2024 तक निर्धारित की जाती है।
उक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, राजकीय औद्योगिक आस्थान मुखलिसपुर रोड, खलीलाबाद, संत कबीर नगर से किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज में पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर,अंगूठे का निशान, बैंक पासबुक, परम्परागत कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका परिषद, वार्ड के सदस्य), आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर, निवास प्रमाणपत्र, बिजली बिल, राशन कार्ड, किरायानामा, जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक) की आवश्यकता होगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

4 minutes ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

2 hours ago

देवरिया में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…

2 hours ago

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी

मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…

2 hours ago

13 फरवरी अंतिम तिथि: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का मौका

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…

2 hours ago

पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण-कुलपति

त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…

2 hours ago