शादी अनुदान हेतु आवेदन शुरू, आय सीमा बढ़ कर 1 लाख हुई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु शादी अनुदान योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। जनपद संत कबीर नगर में कुल 1163 आवेदकों को लाभान्वित किये जाने हेतु निदेशालय द्वारा लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष 582 आवेदकों हेतु बजट का आवंटन (रू 116.60 लाख) उपलब्ध कराया गया है। साथ ही साथ यह भी अवगत कराना है कि शादी अनुदान योजनान्तर्गत आवेदक का वार्षिक आय सीमा (ग्रामीण क्षेत्र में रू 46080.00 एवं शहरी क्षेत्र के लिए रू 56460.00) से बढ़ाकर, ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र (दोनों) के लिए रू 100000.00 (रू 1.00 लाख) कर दिया गया है।
इस प्रकार शादी अनुदान योजना के लिए इच्छुक गरीब व्यक्ति द्वारा शादी अनुदान पोर्टल https://shadianudan.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदक जनपद का स्थायी निवासी हो। कन्या की उम्र 18 वर्ष एवं वर की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक हो। आवेदक पिछड़ी जाति का हो। आवेदक और पुत्री (जिसकी शादी हो) के आधार कार्ड में मोबाइल नं० लिंक हो। आवेदक की वार्षिक आय (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र हेतु) रू 1.00 लाख से अधिक न हो। आवेदक उसी वित्तीय वर्ष (01 अप्रैल से 31 मार्च तक) में शादी के 90 दिन पहले एवं 90 दिन बाद तक आवेदन कर सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

17 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

17 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago