निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन 20 जनवरी

26 फरवरी को लाटरी के माध्यम से होगा बच्चों का चयन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों के पूर्व प्राथमिक व कक्षा एक में प्रवेश के लिए 20 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा। बीएसए मनीष सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण 20 जनवरी से शुरू होगा। इसमें 18 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 19 फरवरी से 25 फरवरी तक इनका सत्यापन कर, लॉक किया जाएगा। 26 फरवरी को लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन होगा। इसके बाद छह मार्च तक बच्चों को चयनित स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण एक मार्च से 17 अप्रैल तक, तीसरा चरण 15 अप्रैल से 23 मई तक और अंतिम चरण एक जून से सात जुलाई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि आलाभित समूह के अन्तर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, निःशक्त बच्चे व एचआईवी या कैंसर पीड़ित माता-पिता/ अभिभावक के बच्चे, निराश्रित, बेघर, बीपीएल वर्ग के बच्चे (सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर) आवेदन कर सकते हैं। दुर्बल की श्रेणी के अन्तर्गत वह बच्चे आयेंगे जिनके माता-पिता या संरक्षक विकलांग/वृद्धा/विधवा पेंशन प्राप्त करते हो अथवा जिनकी वार्षिक आय एक लाख तक (सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर) हो।
प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र तीन से सात साल के मध्य होनी चाहिए।जन्म प्रमाण-पत्र सीआरएस पोर्टल से निर्गत होना अनिवार्य है। निवास प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, बैंक पासबुक (फोटोयुक्त) आदि में से कोई एक होना चाहिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

6 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

7 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

7 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

7 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

9 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

10 hours ago