एक और मासूम को भेड़िए ने बनाया निवाला कड़ी मशक्कत के बाद भी नही रुक रहे भेड़िए के हमले

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना हरदी में बुधवार की रात एक और मासूम बच्ची को हिंसक भेड़िया ने अपना निवाला बना लिया व एक बच्ची पे हमला भी किया जिसमे बच्ची गंभीर रूप से घायल है सीएचसी महसी में इलाज चल रहा है महसी के पूरे गड़रिया के भटौली में खुशबू पुत्री राजेश लगभग आठ वर्षीय मासूम रात हिंसक भेड़िए ने हमला कर उसे घर से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में उठा ले गया और वहां अपना शिकार बनाया सूचना पे पहुंची वन विभाग व पुलिस टीम द्वारा बच्ची की छत बिछत अवस्था में लाश मिली मौके पे सीओ महसी ने पहुंच कर घटना स्थल की जांच की और बताया की ये फिर से एक बार हमला हुआ है और खुशबू को शिकार बनाया है जिसमे खुशबू की मौत हुई है बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मौके पे वन विभाग ड्रोन कमेरे से निगरानी का रही है और टीम सक्रिय है इससे पहले कुछ भेड़िए पकड़े भी गए है और वन विभाग के साथ पुलिस भी सहयोग कर दिन रात ड्यूटी कर रही है ।

भेड़िए ने किया एक ही रात में दो बच्चियों पे हमला एक की मौत दूसरी गंभीर

बुधवार की रात को कछार के गांव कोटिया व पूरे गड़रिया में भेड़िए ने हमला किया जिसमे एक बच्ची को अपना निवाला बनाने में सक्रिय रहा व दूसरी बच्ची कलाची पुत्री फूलचंद्र 5वर्षीय निवासी हरदी गौरा अपने नाना के घर कोटिया में रक्षाबंधन को आई थी जिसपे बुधवार की रात में हिंसक भेड़िए ने हमला कर दिया जिसमे कलाची गंभीर रूप से घायल हो गई उसे सीएचसी महसी में इलाज चल रहा है।कछार के गांव गंगापुरवा, सिकंदरपुर, दर्जीनपुरवा, नथुवापुर, भंभौरी मिश्रनपुरवा, बभनौटी शंकरपुर,औराही, नजवा, सिसैया, सिंगिया नसीरपुर, कोटिया, पूरे गंगा प्रसाद, पूरे गढ़ारिया सही कई गांव के लोगो पे हमला कर चुका है और कछार के गांव में भेड़िया का आतंक शोले के गब्बर की तरह फैला है लोगों को अपने बच्चों को भेड़िए से सुरक्षित रखना एक चुनौती है प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है फिर भी भेड़िए पे कोई काबू नही है और आएं दिन हमले कर रहा है जहां हमले के बाद महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने तहसील महसी सभागार में आपात समीक्षा बैठक की और क्षेत्र में भेड़िया के आतंकी हमले वाले क्षेत्र के सभी विभागों के लोगों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 4-5 लोगो की टीम बना कर रात में दो दो घंटे की ड्यूटी करे और सायरन लगा कर जागरूक करे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

60 minutes ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

13 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

14 hours ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

14 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

14 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

14 hours ago