दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में स्थित विद्यालय दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज, न्यू कॉलोनी देवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों ने अपने प्रतिभा का खूबसूरत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि इंद्र कुमार दीक्षित, विनोद मिश्र ,मनभरन, रंजीत (जीआईसी), सतीश मिश्र ,नसीरन फातिमा, उमाकांत दुबे, द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ शुरू हुआ।
उसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति की गई।
प्रधानाचार्य कनक कांत मिश्रा ने सभी अतिथियों का परिचय कराया एवं किसलय मिश्रा ने शॉल एवं माला पहना कर सभी अतिथियों का सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में प्रतिभागी विद्यार्थियों के योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं बच्चों को TIME MANAGEMENT पर विशेष ध्यान देना पर बल दिया|
इस अवसर पर सभी अध्यापकगण राम नरेश मिश्र,रमेश चंद्र यादव,आलोक विश्वकर्मा,अदिति मिश्रा,सोमनाथ मिश्रा,राजेंद्र मिश्र,वीरेंद्र यादव, समीर प्रकाश सिंह ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago