मुज़फ्फरनगर में शिक्षक की हत्या के विरोध में आक्रोशित शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रो पर किया प्रदर्शन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुज़फ्फरनगर में शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार की पुलिस द्वारा गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज व हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज, खलीलाबाद के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर सरकार के विरोधी प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष महेश राम व जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना से शिक्षक समुदाय हैरान व आक्रोश में है।
उन्होंने कहा कि सूचना मिली है कि उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने मुजफ्फर नगर गए वाराणसी के शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार की हत्या उसी ट्रक की सुरक्षा हेतु तैनात आरक्षी चन्द्रप्रकाश द्वारा कर दी गयी है। जो निंदनीय हैl संगठन मांग करता है कि मृतक शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, आश्रित को सरकारी नौकरी एवं परिवारिक पेंशन दिया जाए। मृत शिक्षक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाए और हत्यारोपी आरक्षी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना हो।
इस दौरान संजय द्विवेदी, संत मोहन सिंह, यूनुस अख्तर खान, विंध्याचल सिंह, विजय यादव, विनोद उपाध्यक्ष, राम कुबेर मौर्य, विनय मिश्रा, राकेश मिश्र, जयहिंद, कमर आलम, मुहम्मद परवेज अख्तर, राकेश सिंह, श्याम करण भारती, भूपेंद्र सिंह, मुनीर आलम, तारकेश्वर सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

1 minute ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

2 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

2 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

2 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

4 hours ago