आंगनवाड़ियों ने मानदेय बढ़ाने हेतु पीएम, सीएम एवं निदेशालय को भेजा पत्र

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरनाथ पुर स्थित समय माता मंदिर पर क्षेत्र की दर्जनों की संख्या में मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने एक बैठक कर अन्य प्रदेशों की भांति उत्तर प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 18000 एवं सहायिका का मानदेय 9000 करने हेतु प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं बाल विकास निदेशालय लखनऊ को पत्र भेज अनुरोध किया है। भेजे गए पत्र में लोगों ने लिखा है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी एवं जनहित में जारी सभी कार्यों को हम आंगनवाड़ी बहनें साल के बारहों महीने ठंडी गर्मी बरसात में निष्ठा के साथ बिना अवकाश के ही किया जाता है। परन्तु हम बहनों के साथ आखिर क्यों सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अभी पांच दिन पूर्व सरकार ने घोषणा किया है कि शिक्षामित्र व अनुदेशक का मानदेय 17000 से 20000 किया जायेगा क्या हम सभी संविदा कर्मी नहीं है। हमे भी समान कार्य समान वेतन का अधिकार दिया जाय। वर्तमान में हमें मानदेय मिल रहा है उससे हमारे घर की गुहस्थी चलाना बहुत मुश्किल है। लोगों ने उपरोक्त लोगों को पत्र भेज मानदेय बढ़ाने का सरकार से अनुरोध किया है। इस दौरान संगठन की अध्यक्षा कुसुम कांति त्रिपाठी,संरक्षक शशि कांति त्रिपाठी, उपाध्यक्ष चंद्रप्रभा चौधरी, महामंत्री उमा त्रिपाठी, रेखा गुप्ता, गीता विश्वकर्मा, केतकी, संगीता श्रीवास्तव,शोभा श्रीवास्तव, नीलम,रीना सहित क्षेत्र की तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्री वह सहायिका मौजूद रहीं।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

21 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

24 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago