बहराइच महोत्सव के अन्तिम दिन सम्मानित हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाएं

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)जनपद की सांस्कृतिक सामाजिक एवं पौराणिक महत्व को सहेजने तथा आमजन से साक्षात्कार कराये जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 27 फरवरी 2024 तक l आयोजित होने वाले 03 दिवसीय बहराइच महोत्सव के तीसरे दिन पोस्टर प्रतियोगिता बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का प्रस्तुतिकरण, जूनियर व सीनियर वर्ग हेतु फैशन शो,मैट्रो एकेडमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,मगन मिश्रा व निशांक भदौरिया द्वारा राई लोक नृत्य व प्रकृति यादव द्वारा लोक गायन व नृत्य,रूद्धाक्ष बैण्ड द्वारा सूफी गायन, अल्ताफ राजा द्वारा बॉलीवुड नाईट, शिल्पीराज द्वारा भोजपुरी नाईट की प्रस्तुति के उपरान्त रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच बहराइच महोत्सव का समापन ।
बहराइच महोत्सव के अन्तिम दिन गेंदघर मैदान में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग आयोजित कार्यक्रम में नन्हे गुन्ने बच्चों,किशोरियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओं तथा कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी अंकुश के लिए प्रस्तुत किये गये जागरूकता गीतों तथा लोकगीतों की प्रस्तुति का दर्शकों ने खूब आन्नद उठाया। परियोजना क्षेत्र रिसिया,नगर, तेजवापुर व चित्तौरा के समूह के बच्चों द्वारा समूह में प्रस्तुत किये गये गीत,नृत्य एवं वादन,रिसिया, नगर व तेजवापुर किशोरियों द्वारा प्रस्तुत किये गये l नृत्य व गीत तथा रिसिया व नगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओं व कन्या भू्रण हत्या पर आधारित जागरूकता गीत आमजन तक सन्देश देने में सफल रहे। जबकि कार्यकत्रियों द्वारा प्रस्तुत किये गये लोकगीतों को भी खूब सराहा गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परियोजना अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों शबा कौशर,अनुराधा गौड़,प्रतिमा सिंह, लता त्रिपाठी,रिसिया की शहनाज,रीता सोनी,सुनीता गुप्ता,सरोजनी शर्मा,चित्तौरा की शमा खानम,मधुबाला,किरन देवी,शिल्पी सिंह,तेजवापुर की नूरजहां, राजकुमारी,कमलेश, हुजूरपुर की विमला कुमारी व नीतू सिंह, फखरपुर की आशा पाल व बिमलाराव तथा विशेश्वरगंज की ऊषा व ललिता तथा 14 मुख्य सेविकाओं नीरजा सिंह व अंजू सिंह,रिसिया की मीनाक्षी गुप्ता व मंजू वर्मा,चित्तौरा की पल्लवी श्रीवास्तव व सरोज लता रावत,तेजवापुर की रंजना सिंह यादव, हुजूरपुर की सुषमा मुखर्जी, विशेश्वरगंज की नरमी देवी व श्याम देवी,महसी की आनीता,फखरपुर स्मिता,पयागपुर की शिवकुमारी सिंह व नवाबगंज की दयावती को विधायक सदर अनुपमा जायसवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

गोरखपुर: जेल में बंद परवेज परवाज की मौत, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से भी आया था चर्चा में

फोटो फाइल परवेज परवाज दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, कई मुकदमों से रहा सुर्खियों में; गोरखपुर…

25 minutes ago

चेन्नई मेट्रो को PM मोदी की बड़ी सौगात! CM विजय के साथ किया सफर, 4,900 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन

फोटो X चेन्नई में मेट्रो का नया दौर शुरू, जानिए कब से आम यात्रियों को…

38 minutes ago

यूपी में भाजपा का बड़ा चुनावी दांव! 124 विधायकों की रिपोर्ट पर मचा हड़कंप, कट सकते हैं कई दिग्गजों के टिकट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…

3 hours ago