Categories: Uncategorized

बिजली के करंट की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

गुरुवार 10 बजे आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के बड़गोड़ा मोहल्ले में उस समय अफरातफरी मच गई जब स्थानीय विद्युत ट्रांसफार्मर के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव करंट की चपेट में आकर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई प्रतीत हो रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

53 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

1 hour ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

1 hour ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago