महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर नरकटिया गंज रेल मार्ग के मंगलपुर पटखौली ढाला एवं भुवना गांव के बीच ट्रेन की चपेट में आने 62 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे के स्टेशन मास्टर द्वारा दिए गए मेमो के आधार पर घुघली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे मंगलपुर पटखौली ढाले के समीप 62 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से आस- पास के लोग एकत्रित होने लगे। मृतक के बगल में एक साइकिल भी खड़ी थी जिससे मालूम पड़ रहा था कि वह साइकिल से आत्म हत्या करने आया था। रेलवे के मेमो के आधार पर चौकी प्रभारी घुघली अपने हमराही के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की।
उक्त व्यक्ति की पहचान मठिया निवासी अनवर 62 वर्ष के रूप में हुई है।सूचना पर पहुंचे परिजन भी घटना स्थल पर ही शव की पहचान की।शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी रमेश कुमार वरुण ने कहा कि रेलवे ट्रेक पर मिले शव की शिनाख्त कर ली गई है।शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…
21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…
पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…