सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कड़ाके की ठंड में मानवता और संवेदनशीलता की एक अनुकरणीय मिसाल उस समय देखने को मिली, जब हरैया वार्ड में रहने वाले एक परिवार ने देर रात सड़क पर निकलकर खुले आसमान के नीचे सो रहे जरूरतमंदों की मदद की। गुरुवार की रात हरैया वार्ड नंबर पांच निवासी विनय श्रीवास्तव ने अपने भाइयों और पत्नी प्रीति श्रीवास्तव के साथ गांधी चौक, रेलवे स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्रों में जाकर सड़क किनारे सो रहे लोगों को कंबल ओढ़ाए।ठंड से ठिठुरते बेसहारा और असहाय लोगों की स्थिति को देखते हुए यह सेवा कार्य पूरी निष्ठा और बिना किसी प्रचार-प्रसार के किया गया। परिवार ने दुकानों के आगे, सार्वजनिक स्थलों और सड़क किनारे सो रहे लोगों को न केवल गर्म कंबल प्रदान किए, बल्कि खान–पान से संबंधित आवश्यक सामग्री भी वितरित की, जिससे उन्हें ठंड के साथ-साथ भूख से भी राहत मिल सके।विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यह सेवा कार्य उनकी स्वर्गीय माता ललिता श्रीवास्तव की स्मृति में किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी माता शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद कुछ वर्ष पूर्व बीमारी के कारण दिवंगत हो गई थीं और उनका जीवन सेवा व परोपकार के मूल्यों से प्रेरित रहा। उसी प्रेरणा को जीवंत रखते हुए परिवार ने यह मानवीय पहल की।स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में मानवता और संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश देते हैं। ठंड के मौसम में इस प्रकार की पहल न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाती है, बल्कि समाज को मानवीय मूल्यों से भी जोड़ती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…
डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…