भाटपार रानी /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया, जनपद के टीवी चैनल पत्रकार ज्ञानेंद्र मिश्र संदिग्ध आकस्मिक निधन पर सुभाष चौक पर कैंडल जलाकर स्थानीय पत्रकार समाज द्वारा मृतक पत्रकार के दिवंगत आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। और पत्रकार समाज द्वारा इस दुखद घटना पर अपना गहरा रोष प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया गया।वहीं पत्रकार उमाशंकर भट्ट ने कहा कि ज्ञानेंद्र मिश्र का इस तरह से जाना काफी दुःखद है। हम सभी पत्रकार साथी मृतक पत्रकार के परिजनों के इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहेंगे।
वही पत्रकार लाल बाबू ने कहा कि ज्ञानेंद्र मिश्र हम लोगों के बीच के साथी थे और ज्ञानेंद्र मिश्र की जगह शायद कोई नहीं ले पाएगा। जो कि वह एक जुझारू पत्रकार थे। वह सभी के दुख सुख में खड़ा रहा करते थे। इस मौके पर पत्रकार उमाशंकर भट्ट, बालेंदु मणि त्रिपाठी, लालबाबू गौतम, मनान अहमद, सोनू दुबे, संतोष विश्वकर्मा, रवि रावत, राकेश त्रिपाठी, अजरेश, रंजन कुमार, नीतीश चौहान, विवेक सिंह, मृत्युंजय प्रसाद, अंकित वर्मा, मनोज शर्मा, रितेश पटेल, शत्रुघ्न पांडेय, असमुद्दीन अंसारी, अमित राजपाल, प्रदीप, अफजल अंसारी, अमित शर्मा,घनश्याम मणि त्रिपाठी प्रमोद गुप्ता सहित दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…