ट्रेन से उतरते समय कटा पैरअस्पताल में कराया गया भर्ती

रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मऊ भटनी रेल खंड पर स्थित चकरा रोड हाल्ट पर सोमवार को प्रातः ट्रेन से उतरते समय फिसल जाने से एक व्यक्ति का पैर कट गया। बताया जाता है कि हलधरपुर थाने के मीरपुर (सम्हरुआ) निवासी शिव शंकर यादव उम्र लगभग 65 वर्ष किसी कार्य से मऊ गए थे,वहां से गाड़ी सं. 0 5444 मऊ-छपरा पैसेंजर ट्रेन से अपने घर वापस लौट रहे थे। ट्रेन जैसे ही चकरा रोड हाल्ट पर रुकी ,अन्य यात्रियों के साथ वह भी ट्रेन से उतरने लगे। भीड़ होने की वजह से लोग बारी-बारी से प्लेटफार्म पर उतर रहे थे। शिवशंकर यादव का ट्रेन से नीचे उतरते समय ट्रेन गतिशील हो गई। जिससे उनका पैर फिसल गया ,और वे गिर गए। इस दौरान उनका पैर प्लैटफार्म से नीचे पटरियों पर चला गया ,और बायाँ पैर पहियों से कट गया ।मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला और नीजी साधन से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। लोग उन्हें बाहर न निकालते तो जान भी जा सकती थी।सूचना पाकर घायल व्यक्ति की पत्नी शारदा देवी एवं पुत्र अशोक(35)व रामप्रवेश (25) जिला अस्पताल पहुँचे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

10 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

13 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

22 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

27 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

35 minutes ago

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

40 minutes ago