PFI के खिलाफ़ NIA की देशभर में छापेमारी, राजनेताओं की बयानबाजी जारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) देशभर में छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई से जुड़े लोगों और उनके ठिकानों पर हो रही है। देश के 11 राज्यों में एनआईए छापेमारी कर रही है। अब तक पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएफआई पर एनआईए के छापे को लेकर एनएसए अजित डोभाल, गृह सचिव, डीजी एनआईए सहित अधिकारियों के साथ बैठक की है।
टेरर फंडिंग मामले में एनआईए और ईडी ने देश के 11 राज्यों में छापेमारी की है। केरल के तिरुवनंतपुरम में आधीर रात से पीएफआई ओमा सलाम के घर, मलप्पुरम जिले के अध्यक्ष और पीएफआई के कार्यालयों सहित जिला स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के ओखला से पीएफआई के अध्यक्ष परवेज और उसके भाई को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। एनआईए द्वारा दर्ज़ एक मामले के सिलसिले में एनआईए ने हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा में पीएफआई मुख्यालय को सील कर दिया। एनआईए, ईडी, पैरामिलिट्री ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्यालय को सील किया है।पीएफआई की छापेमारी को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है पीएफआई आतंकियों से संबंधित है। संगठन चलाने और मुस्लिम समुदाय को एक करने में हमारा विरोध नहीं है। लेकिन देश का नाम लेकर यहां आतंक फैलाने की कोशिश होती है तो उसपर एक्शन लेने की आवश्यक्ता होती है। एनआईए और ईडी के छापों का मैं स्वागत करता हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएफआई जो भारत विरोधी काम करता है। पूर्णिया को उसने अपना सेंटर बनाया है। ये दुर्भाग्य है जब फुलवारी शरीफ में पीएफआई पर छापे पड़े तब पुलिस का निराशाजनक वक्तव्य आया था। नीतीश और लालू बाबू तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…
होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…