काव्य प्रवाह के बीच पत्रकारों संग होली मिलन में खूब झूमे लोग

जनपद की विभिन्न प्रतिभाओं का मऊ रत्न से हुआ सम्मान

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l क्या वरिष्ठ क्या कनिष्ठ सभी एक साथ ठिठोली लगा रहे थे मौका था पत्रकार एकता मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का, जहां देश के प्रख्यात कवियों के काव्य प्रवाह के बीच जनपद के पत्रकारों ने होली मिलन मनाई। नगर के नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में जनपद के कोने-कोने से पत्रकार व विशेष जनों का समागम हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक इलामारन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के तीन मूर्धन्य विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार व चिकित्सक को मऊ रत्न सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
पत्रकार एकता मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में देश के प्रख्यात कवियों का समागम हुआ। जिसमें कवियों द्वारा उपस्थित श्रोताओं को अपनी कला से देर रात तक बांधे रखा ।
होली मिलन समारोह में पहुंचे सभी पत्रकारों विशिष्ट जनों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रख्यात चिकित्सक डा. जूड, बयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद उपाध्याय व सामाजिक कार्यकर्ता रिटायर्ड फार्मासिस्ट पीएन सिंह को मऊ रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से पत्रकार उपस्थित रहे।
जहां वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिंह के द्वारा अंग वस्त्र देने के पश्चात स्वागत किया गया और सभी आगंतुकों ने दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाइयां दी।
यह होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन शाम 5:00 बजे से शुरू होकर देर रात्रि तक चलने वाले कार्यक्रम अपने आप में एक अनोखा साबित हुआ, जहां लोगों ने खुले मन से होली का त्यौहार मनाया। जिसकी चर्चाएं होती रही।
देर रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में सरस्वती वंदना पुरुषार्थ सिंह ने किया। युवा कवि प्रखर शुक्ला, अश्वनी द्विवेदी, मुक्तेश्वर पाराशर, प्रतिभा यादव, अशोक अश्क के उपरांत हास्य कवि डंडा बनारसी कविताओं पर लोग देर तक ठहाका लगाते रहे। पुरुषार्थ सिंह की गीत वर्षा और पंकज प्रखर के ओज के बाद हास्य के बवंडर बादशाह प्रेमी के काव्यपाठ पर हंसी के गोलगप्पे फूटते रहे। अध्यक्षता बादशाह प्रेमी व संचालन पंकज प्रखर ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर कड़ा पहरा

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 332 लोगों व 203 वाहनों का सघन सत्यापन, पुलिस ने…

21 minutes ago

अर्ध निर्मित नाली के बीच खड़ा बिजली पोल बना खतरे का खंभा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया चौराहे पर बन रही अर्धनिर्मित नाली इन दिनों चर्चा का…

25 minutes ago

25 वर्ष पूरे होने पर प्रभा परिवार का ऊर्जा उत्सव: कर्मयोगियों का गौरवगान, सम्मान और पुरस्कारों से सजा भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा देवी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ब्लूमिंग बड्स स्कूल,…

29 minutes ago

कुशीनगर में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई, ‘अमर रहे’ के नारों से गूंजा गांव

राइफलमैन ओमप्रकाश गुप्ता का सैनिक सम्मान के साथ पुरैनी घाट पर अंतिम संस्कार, गांव में…

35 minutes ago

बिहार शिक्षक भर्ती 2026: कक्षा 1 से 12 तक हजारों पदों पर नियुक्ति तय

BPSC TRE 4 शिक्षक बहाली 2026: बिहार में 46 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी…

41 minutes ago

कोयला घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का जाल, ईडी-सीबीआई की संयुक्त जांच

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कोयला तस्करी मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की…

52 minutes ago