बड़कागांव/रांची (राष्ट्र की परम्परा)। नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद तथा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए किए जा रहे कार्यों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान अंबा प्रसाद ने आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों की जानकारी सोनिया गांधी को दी। उन्होंने बताया कि वे दोनों राज्यों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं और आगामी चुनावों में पार्टी को वहां व्यापक जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है। सोनिया गांधी ने अंबा प्रसाद के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
ये भी पढ़ें – आंदोलनकारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए खुद लड़नी होगी लड़ाई – पुष्कर महतो
इस अवसर पर अंबा प्रसाद ने मनरेगा का नाम बदले जाने के मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नाम परिवर्तन के अलावा नए विधेयक में श्रमिकों और कर्मियों के लिए कोई ठोस राहत नहीं दी गई है। उनका आरोप था कि सरकार की मंशा महात्मा गांधी के नाम को कमजोर करने की है, जबकि जमीनी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने योगेंद्र साव और अंबा प्रसाद को राज्य में जनहितकारी मुद्दों पर सक्रिय रहते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही युवा, महिला, दलित, आदिवासी और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष रूप से काम करने पर जोर दिया गया।
ये भी पढ़ें – सीएचसी में गंभीर लापरवाही का आरोप, प्रसव पीड़ा से तड़पती महिलाओं को ऑपरेशन थिएटर में छोड़ चले गए डॉक्टर
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…
इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ द्वारा…
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…