बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। मोहन सेतु के पास सरयू नदी में डूबे किशोर अमन राजभर का शव घटना के पांचवें दिन बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जय नगर निवासी अमन राजभर (12) पुत्र स्वर्गीय बबलू राजभर, अर्पित राजभर (11) पुत्र पवन राजभर और सुधीर राजभर (14) पुत्र शोभनाथ राजभर बीते शुक्रवार को भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए घर से बिना बताए सरयू नदी में स्नान करने मोहन सेतु के पास पहुंचे थे।
नदी की गहराई अधिक होने के कारण तीनों किशोर डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने सुधीर राजभर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अमन और अर्पित नदी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा खोजबीन के लिए एसडीआरएफ टीम को लगाया गया।
काफी मशक्कत के बाद शनिवार शाम को मेहियवां के पास से अर्पित राजभर का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि अमन की तलाश लगातार जारी थी। पांचवें दिन अमन का शव नदी के उस पार विनटोलिया गांव के सामने नदी किनारे मिला।
SDRF और पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष Vishal Upadhyay ने बताया कि नदी में डूबे दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
वहीं सुरौली थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में 15 दिन पूर्व दादी के अंतिम संस्कार के बाद सरयू नदी में स्नान के दौरान लापता हुए अंश चौहान (13) का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…