ग्रामीण समुदाय को सशक्त बनाने के साथ ही सतत विकास को बढ़ावा देना है-विंध्याचल सिंह

भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के अभिसरण हेतु ग्राम प्रधान एवं एस.एच.जी. सदस्यों के दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण विकास खण्ड भटनी के सभागार में हुआ। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) समेत कई बहुआयामी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक आशुतोष दूबे ने कहा कि वित्त आयोग ने भारी अनुदान के हस्तांतरण हेतु स्थानीय स्वशासन को उनके विकास की योजना बनाने के लिए सक्षम बनाया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना एक आवश्यकता आधारित व्यापक योजना है जो कुशल एव अनुकूलतम उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए स्थानीय विकासात्मक मुद्दों के समाधान के लिए तैयार की गई है। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को जीपीडीपी प्रक्रिया में शामिल करने को एक सार्थक कदम बताया।
एडीओ पंचायत विंध्याचल सिंह ने कहा कि पंचायती राज प्रणाली, स्वयं सहायता समूह और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) भारत सरकार की तीन ऐसी प्रमुख पहल है जिनका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को सशक्त बनाने के साथ ही सतत विकास को बढ़ावा देना है। इस मौके पर विनय तिवारी,अजय दुबे वत्स,कमलेश दूबे,जनरंजन गौतम,अजय मिश्रा के अलावा
भटनी विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों के प्रधान व स्वयं समूहों के एक- एक सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

6 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

14 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago