Categories: Uncategorized

भागवत कथा सुनने(श्रवण) करने से सभी पाप धूल जाते

रसड़ा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रसड़ा तहसील ब्लाक क्षेत्र के नीबू कबीर पुर गांव में चल रहे सात दिवसीय आयोजित भागवत कथा पांचवे दिन शुक्रवार को वृन्दावन से पधारे कथावाचक नित्यानंद गिरि ने कहा कि भागवत कथा सुनने(श्रवण) करने से सभी पाप धूल जाते है। साथ ही जीवन मरण से मुक्ति मिलती है। कहा कि जिस स्थान पर भागवत कथा व भगवान की चर्चा होती है वहां भगवान स्वयं विराजमान रहते है। वह जमीन/ स्थान भगवान की भक्ति उपासना करने वाले के लिए पवित्र हो जाता है। कहा कि भगवत कथा,भगवत जाप से सारें दुखों व विपत्तियों का नाश हो जाता है। संसार में मनुष्य द्वारा अच्छे कर्म करने से,भगवत नाम सुमिरन से, उसपर कृपा बनी रहती है। जिसे भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नही है मनुष्य को अच्छे कर्म करना चाहिए जिससे उसका भविष्य अच्छा होता है।
गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि मनुष्य को अच्छे कर्म व सत्कर्म करने से ही से उसके सभी कार्य होते है।क्योंकि कर्म प्रधान है कर्म के बिना कुछ संभव नही होता। (मानव) मनुष्य को अच्छे सत्कर्म करने से अच्छा फल मिलता है। गलती व बुरे कर्म करने वाले को बूरा होता है बिपति परेशानिया आती रहती है बूरा फल मिलता है जिसे अच्छा कर्म करना मानव का परम कर्तव्य है और समाज में सभी को अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करना चाहिए जिससे वे अच्छी कर्मो के प्रति आकृष्ट हो। कहा कि मनुष्य के लिए एक मार्ग दमन का है तो दूसरा मार्ग कल्याण उदारीकरण का है,दोनो मार्ग खुला है, जो मनुष्य जिसको अपनाता है वैसा ही उसका नियत विचार उसका कर्म आचरण हो जाता हैं। दोनो ही मार्गो में अधोगामी वृतिया निषेध है।जिसे गोकर्ण कथा में कहा और उसके भाई गलत व दुराचारी होते हुए भाई धुधकारी ने ध्यान से सुना (मनोनयन से सुना )उसको मोक्ष प्राप्त हो गया। भगवत कथा की महत्ता बताते हुए कहाकि भगवत कथा एक ऐसा अमृत है जिसको जितना पान किया जाय उतना ही आत्मा को तृप्ति मिलती है। जिसे समाज के लोगो को जीवन में अपने लिये थोड़ा समय निकाल कर भगवान का स्मरण भगवत कथा श्रवण सुनना, कथा का आनन्द लेना चाहिए,जिसे देश समाज का भला हो। इस अवसर पर आस पास गांवो के लोग, मुड़ेरा, सरदासपुर, नगहर, बस्ती, रोहना, दर्जनों गांव के श्रद्धालु कथा रसपान करते हुए कथा का भजन संगीत का प्रसाद ग्रहण करते हुए आनंद लिया और पुण्य का भागी बने।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

4 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

4 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

4 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

5 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

5 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

5 hours ago