Categories: Newsbeat

शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास – डॉ.विनीत पाण्डेय

पढ़े देवरिया, बढ़े देवरिया विषय पर आयोजित हुआ गोष्ठी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘पढ़ें देवरिया,बढ़े देवरिया’ शीर्षक पर राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय इकाई द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विनीत पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। शिक्षित व्यक्ति ही स्वयं तथा समाज को सही दिशा की ओर अग्रसर कर सकता है। डॉ.अमरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा से व्यक्तित्व में निखार आता है। शिक्षा मानव रूपी जीव को मनुष्यता में ढ़ालने का कार्य करता है। स्मृति, समझ और चिंतन भी शिक्षा से ही सम्भव होता है,आज सरकारें भी नीतियों का निर्माण विजन के साथ कर रही हैं। शिक्षा से ही तार्किकता का जन्म होता है, शिक्षक और शिक्षार्थी का अस्तित्व शिक्षा से ही है। वक्ता डॉ. ब्रजेश यादव ने कहा कि विद्वान व्यक्ति की पूजा सभी जगह होती है। व्यक्ति में सद्गुण नैतिकता का विकास शिक्षा से ही सम्भव होता है। सामाजिक सुरक्षा की आज आवश्यकता है, जो शिक्षा से ही प्राप्त होगा।डॉ.धनंजय तिवारी ने बताया कि शिक्षा ही हमारी मूल्यवान पूंजी है, इसे सम्भाल कर रखना चाहिए। कार्यक्रम को डॉ अजय बहादुर, प्रभु कुमार, डॉ.अनुज श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ.विवेकानंद पाण्डेय, अब्दुल कयूम, अंशिका, गरिमा, वैष्णवी, ज्योति, प्रियंका, शीतल, सौम्या, रोशनी, आंचल, सारिका, आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

17 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago