अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आतंकी गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आईईडी बनाने के उपकरण, हथियार, कारतूस और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आतंकी 20 से 26 साल की उम्र के युवा हैं। इनमें से एक झारखंड, दो दिल्ली (मूल रूप से मुंबई निवासी), एक तेलंगाना और एक मध्य प्रदेश के राजगढ़ से है।

बड़ी बरामदगी गिरफ्तार आतंकियों के पास से पुलिस ने सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, पीएच वेइंग चेकर, बॉल बेयरिंग, तार, मदरबोर्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन, हथियार और कारतूस जब्त किए हैं। ये सभी सामग्री आईईडी और कारतूस बनाने में इस्तेमाल की जानी थी।

पाकिस्तान हैंडलर से संपर्क एडिशनल सीपी ने बताया कि इन आतंकियों को पाकिस्तान स्थित हैंडलर निर्देश दे रहा था। उन्हें “खिलाफत मॉडल” पर काम करने को कहा गया था। इसके लिए “गज़वा लीडर” नामक आईडी का इस्तेमाल किया जा रहा था और ग्रुप के लीडर ने खुद को “सीईओ” नाम दिया था।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी दानिश झारखंड का रहने वाला है। वही पाकिस्तान के हैंडलर के सीधे संपर्क में था और उसने ही पूरे ग्रुप को तैयार किया था। दानिश को “सीईओ” कहा जाता था। उसके साथ आफ़ताब अंसारी नामक आरोपी भी सक्रिय था, जो ठाणे जिले का निवासी है और लक्षित हत्या की साजिश में शामिल था।

गिरफ्तारी की कड़ी दिल्ली पुलिस ने आफ़ताब अंसारी और उसके साथी सूफियान अबुबकर को तब गिरफ्तार किया जब वे हथियार हासिल करके दिल्ली से लौट रहे थे। वहीं, कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से और पाँचवें आरोपी हुसैफ़ा को तेलंगाना के निज़ामाबाद से पकड़ा गया।

घरेलू ऑपरेशन पुलिस के मुताबिक, यह एक घरेलू आतंकी ऑपरेशन था। हथियार हासिल करने, आईईडी और कारतूस तैयार करने की जिम्मेदारी इन्हीं युवाओं को दी गई थी। इनके पास से आपत्तिजनक चित्र और अन्य डिजिटल सबूत भी बरामद हुए हैं।

स्पेशल सेल ने कहा कि समय रहते इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लिया गया, वरना ये आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

8 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

8 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

8 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

9 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

9 hours ago