ऑल इंडिया मंसूरी समाज ने जिलाधिकारियों को दिया ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला अधिकारी देवरिया को ज्ञापन दिया गया!
ज्ञापन देते हुए ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी मंसूरी (धुनिया )समाज सामाजिक,आर्थिक राजनैतिक, शैक्षणिक रूप से बहुत ही पिछड़ा हुआ है मंसूरी समाज आज भी ग़रीबी बेकारी भूखमरी का शिकार है इनके उत्थान और विकास के लिए संसद, विधानसभा, विधान परिषद और राज्यसभा में एक विशेष सत्र बुलाकर मंसूरी समाज के विकास के लिए विशेष रूप से चर्चा हो मंसूरी विकास आयोग का गठन कर मंसूरी समाज को विकास के मुख्य धारा से जोड़ा जाए।
इनके पास ना उच्च शिक्षा है ना सरकारी नौकरी है ना व्यवसाय है ना कोई राजनीतिक दल इनको राजनीती में हिस्सेदारी देता है? केवल इनका वोट चाहिए
मंसूरी समाज की दैनिक जीवन बहुत ही विचारणीय और चिंता जनक है देश और प्रदेश में अति दलित पिछड़े मुसलमान को फर्जी एनकाउंटर फर्जी मुकदमे और संगीन धाराओं में फंसा कर पुलिसिया उत्पीड़न किया जा रहा है हम भी इस देश के नागरिक हैं हमारे साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार हो और हमारे सुरक्षा के अच्छे इंतजाम किए जाएं!
प्रमुख मांगे एससी एसटी एक्ट के तरह मुस्लिम एक्ट अधिनियम बनाकर हमारे मान सम्मान जगह जमीन और हक और अधिकार की रक्षा किया जाए, शिक्षा रोजगार व्यवसाय और राजनीतिक दल में हिस्सेदारी मिले, मंसूरी विकास आयोग का गठन कर मंसूरी समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए,पसमंदा,दलित पिछले मुसलमान के शिक्षित युवाओं बेरोजगारों को रोजगार गारंटी कानून बनाए जाए सभी को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार आजीविका की व्यवस्था सुनिश्चित हो,भूमिहीन मंसूरी समाज के परिवारों को भूमि उपलब्ध कराया जाये ,हर व्यक्ति को भारतीय संविधान में प्रदत्त मूल अधिकार के तहत गरिमामय जीवन जीने के लिए संरक्षण और अधिकार हो ,वक्फ संपत्ति में पसमांदा मुसलमान को 65% आरक्षण की व्यवस्था लागू हो,मुस्लिम समाज आज भी छुआ छुत अप्रिय शब्दों का शिकार है इसलिए इन्हें अनुसूचित जाति का दर्जा मिलना चाहिए,देश और प्रदेश में फर्जी मुकदमे में फंसे मुसलमान को तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए और उनके जीवन यापन के लिए सरकार धन मुहैया कराये
ज्ञापन देने के दौरान अशरफ अली मंसूरी जिला उपाध्यक्ष, जैनुल अख्तर अंसारी साहब जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा समीम मंसूरी जफर अली मंसूरी,शहाबुद्दीन मंसूरी, और तमाम साथी मौजूद रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago