अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा प्रतिनिधि मंडल पहुंचा इशारू गांव

ईशारु/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत ईशारू गांव में संजय यादव उर्फ टाटा द्वारा साथी शंकर पाण्डेय की हत्या कर शव को छुपा दिए गया। इसी सिलसिले में पीड़ित परिवार से मिलने श्री जमदग्नि पुत्र परशुराम मंदिर के अध्यक्ष व अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंडित राहुल शुक्ला के साथ ये प्रतिनिधि मंडल जिसमे महिला नेत्री संध्या मिश्रा, चंदन पाण्डेय, प्रकाश मिश्रा, चुन्नू शुक्ला, दुर्गेश पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, गुड्डू मिश्रा इत्यादि लोग पहुंचकर पीड़िता से मिल उसके हाल-चाल को जाना।
इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा की महिला नेत्री संध्या मिश्रा से शिवानी पाण्डेय ने कहा कि हमारे ऊपर कीचड़ उछाल हत्या के केस को नया मोड़ देने की साजिश रची जा रही है। हमें आरोपी बनाने की साजिश रची जा रही है।
शंकर हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग के लिए महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है।
पीड़ित परिवार से मिलने पहुँची प्रतिनिधि मंडल ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। राहुल शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज की यह महिला जगह-जगह गुहार लगा रही है। लेकिन इसके साथ न्याय नहीं हुआ, तो ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरेगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राहुल पाण्डेय ने कहा पुलिस की कार्य शैली संतोष जनक नहीं।
स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कई प्रमुख केंद्र बिंदुओं पर प्रकाश डाला शादी से लेकर कथित तरीके से, हत्या आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाना आदि बिंदुओं को लेकर इन्होंने असंतोष जाहिर किया और कहा कि यह मामला जघन्य अपराध का है। इसमें सीबीआई जांच होनी चाहिए। किस तरह इन लोगों ने एक ब्राह्मण की हत्या चाकुओं से गोद- गोद कर दिया। यह एक जघन्य अपराध है। इस सम्बन्ध में जब सी ओ अंशुमान श्रीवास्तव से बात की तो उनका कहना है कि बिना किसी साक्ष्य के पुलिस द्वारा कोई भी किसी को आरोपी नहीं बनाती।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago