चुनाव आयोग के लिए सभी समान : मुख्य चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह निष्पक्ष है और किसी भी राजनीतिक दल के साथ भेदभाव करने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि “हर राजनीतिक दल का जन्म निर्वाचन आयोग में पंजीकरण से होता है, ऐसे में आयोग उनके साथ पक्षपात कैसे कर सकता है? निर्वाचन आयोग के लिए न तो सत्तापक्ष होता है और न ही विपक्ष, बल्कि सभी समान हैं।”

ज्ञानेश कुमार ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले प्रत्येक भारतीय नागरिक को मतदाता बनना चाहिए और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कानूनन सभी राजनीतिक दल आयोग में पंजीकृत होते हैं, इसलिए आयोग का दायित्व है कि वह सबके साथ समान व्यवहार करे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले हैं। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर मतदाता, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर पारदर्शी तरीके से सत्यापन कर रहे हैं। इसके लिए हस्ताक्षर और वीडियो प्रशंसापत्र भी एकत्र किए जा रहे हैं।

उन्होंने चिंता जताई कि कई बार राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष और उनके द्वारा नामित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा सत्यापित दस्तावेज या तो उनके राज्य या राष्ट्रीय नेताओं तक नहीं पहुंचते हैं, या फिर उन्हें अनदेखा करके भ्रामक सूचनाएँ फैलाई जाती हैं।

ज्ञानेश कुमार ने भरोसा दिलाया कि निर्वाचन आयोग बिहार के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए कदम-दर-कदम प्रयासरत है। उन्होंने कहा, “जब बिहार के सात करोड़ से अधिक मतदाता आयोग के साथ खड़े हैं, तो न तो आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाया जा सकता है और न ही मतदाताओं की निष्ठा पर।”

Editor CP pandey

Recent Posts

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

1 hour ago

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

1 hour ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

2 hours ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

2 hours ago