अखिलेश को अपने विधायकों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए-केशव मौर्य

लखनऊ एजेंसी।अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को बड़ा ऑफर दिया था। अब इसी पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने साफ तौर पर कहा है कि अखिलेश यादव को अपने विधायकों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है। केशव मौर्य ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के विधायकों को नहीं ले रहे हैं। वही, दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भी बयान सामने आया है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। यह ऑफर नहीं, जनता को गुमराह करने की कोशिश है। 

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा था कि सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव आप न मुख्यमंत्री बन पायेंगे न बना पायेंगे,बयानों से लगता है,बौखलाए/खिसियाए ही नहीं मैनपुरी और रामपुर में पराजय देख मानसिक संतुलन भी खो चुके हैं! गुंडागर्दी,बूथ क़ब्ज़ा कर नहीं पाओगे,जनता ने सपा की साइकिल को ख़ारिज कर दिया है! उत्तर प्रदेश के दो डिप्टी सीएम को लेकर अखिलेश ने कहा कि ये जो दो उप मुख्यमंत्री जगह जगह घूम रहे हैं। हम लोगों को अपराधी कहते हैं। उत्तर प्रदेश के दो डिप्टी सीएम को लेकर अखिलेश ने कहा कि ये जो दो उप मुख्यमंत्री जगह जगह घूम रहे हैं। हम लोगों को अपराधी कहते हैं। 

100 विधायक और 100 विधायक हमारे आपके साथ हैं। सरकार बना लो व मुख्यमंत्री बन जाओ। क्या डिप्टी सीएम बने घूम रहे हो। इसमें क्या रखा है। जो अपने विभाग के एक सीएमओ, डॉक्टर का ट्रांसफर न कर पाए। वो डिप्टी सीएम है। एक दूसरे डिप्टी सीएम हैं  उनका विभाग बदल दिया। जिस विभाग के वो मंत्री बने उस विभाग का बजट ही नहीं है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

2 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

11 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

23 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

24 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

24 hours ago