जामताड़ा में लूट–फायरिंग पर आजसू का बंद को समर्थन

राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार,कोयला, बालू में मस्त : प्रवीण प्रभाकर

रांची (राष्ट्र की परम्परा) आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने जामताड़ा में सरेआम अपराधियों द्वारा ज्वेलरी दुकान में लूट और फायरिंग की घटना पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि फायरिंग में व्यवसायी अमन वर्मन घायल हुए हैं। प्रभाकर ने हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है और राज्य सरकार तथा पुलिस–प्रशासन कोयला–बालू चलाने में मस्त है। उन्होंने कहा कि आजसू की जामताड़ा जिला समिति ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के जामताड़ा बंद का समर्थन किया है।प्रभाकर ने कहा कि आम जनता भय के वातावरण में जो रही है, लेकिन न तो सरकार की फिक्र है और न ही प्रशासन को। राज्य सरकार और पुलिस–प्रशासन का सरकार चलाने में कम और कोयला–बालू चलाने पर ज्यादा ध्यान है। राज्य में माफिया–अपराधी का राज कायम है। एक वर्ष के भीतर ही जनता का राज्य सरकार से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

जब एक ही तारीख़ पर विज्ञान, राजनीति, साहित्य, कला और स्वतंत्रता की चेतना ने एक साथ जन्म लिया

🎂 25 दिसंबर: इतिहास के गर्भ से जन्मे वे व्यक्तित्व जिन्होंने समय की दिशा बदल…

1 minute ago

तुलसी पूजन दिवस: भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और पर्यावरण चेतना का प्रतीक

नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि आस्था, आयुर्वेद और पर्यावरण…

21 minutes ago

महामना मदन मोहन मालवीय: राष्ट्रबोध, शिक्षा और संस्कृति का उज्ज्वल दीप

पुनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास केवल आंदोलनों और संघर्षों का विवरण नहीं है,…

25 minutes ago

धर्मवीर भारती : प्रेम, प्रश्न और पहचान के लेखक

धर्मवीर भारती आधुनिक हिन्दी साहित्य के उन रचनाकारों में हैं, जिन्होंने लेखन को केवल सौंदर्यबोध…

32 minutes ago

आज का संपूर्ण हिंदू पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, यात्रा दिशा व विशेष योग

पंचांग 25 दिसंबर 2025 | आज का संपूर्ण हिंदू पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, यात्रा दिशा व…

37 minutes ago

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस में लगी आग, 13 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल

चित्रदुर्ग/कर्नाटक (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क…

37 minutes ago