Categories: Uncategorized

अहीर नृत्य एवं कला महोत्सव संपन्न

मुंगेली/छत्तीसगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
32वाँ अहीर नृत्य कला महोत्सव एवं छेरछेरा महोत्सव देवरहट विकासखंड लोरमी में छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में भगवान श्रीकृष्ण के तैल चित्र पर चंदन-बंदन द्वारा पूजा किए गए। इसके बाद कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मन्तराम यादव ने स्वागत भाषण दिए फिर काव्य गोष्ठी शुरु हुई। मुख्य अतिथि भाषाविद् एवं कुलपति थावे विश्वविद्यालय डॉ. विनय कुमार पाठक, अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि बुधराम यादव, राघवेन्द्र दुबे, दिनेश्वर राव जाधव, जगदीश देवांगन रहे। कविता पाठ राकेश गुप्त निर्मल, बी.पी. तिवारी, ज्वालाप्रसाद कश्यप, रामगोपाल कश्यप, हंसदेव बांधड़े, अशोक कुमार यादव, रामभरोस यादव, आशीष श्रीवास, हरि यादव, मयंकमणि दुबे, शैलेन्द्र गुप्ता, वसंती वर्मा, एम.डी. मानिकपुरी, ए.के.यदु, डॉ. विनयकुमार पाठक, बुधराम यादव, डॉ. विनोद कुमार वर्मा, जगदीश देवांगन, राघवेन्द्र दुबे, रमेश यादव-इंदौर, शीतलप्रसाद पाटनवार ने उद्बोधन दिया, मंच संचालन सोमेश्वर पुरी गोस्वामी ने किया।
दूसरे सत्र में दइहान में अहीर नृत्य, रावत नाच का प्रदर्शन हुआ जिसमें अतिविशिष्ट अतिथि एवं अतिथियों में रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर, डॉ. विनयकुमार पाठक, कुलपति थावे विश्वविद्यालय, इंजी. ए.के. यदु, दुर्गा उमाशंकर साहू, शैलेन्द्र तिवारी,नितिश भारद्वाज, डॉ. उदयराम साहू, देवेन्द्र यादव बिन्दु भास्कर आदि थे। उन्हें पगड़ी, आस्किट, कलगी, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। परिषद द्वारा राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, वसंती वर्मा, अंजनीकुमार तिवारी सुधाकर साहित्यकारों का तथा घुरऊराम यादव, संतोष यादव आदि का परम्परानुसार पगड़ी, आस्किट, कलगी, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। द्वितीय सत्र का संचालन देवीशंकर यादव ने किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत मूरिम यादव, मोहनीश यादव, नरेश राम यादव कंतेली, कैलाश यादव दुर्ग, छोटू यादव कवर्धा, डॉ. आई.पी. यादव, फूलचंद यादव, मोती राम यादव, डॉ. अंकालू यादव, सुशील यादव, डॉ. दुर्गा प्रसाद यादव, नंदकिशोर यादव, टीकाराम यादव, भरत यादव, तेरस यादव, श्रवण यादव, डॉ. नागेश्वर देव यादव, वीरेन्द्र यादव, अमित यादव, तोरण यादव, अजय यादव, सरजू यादव, इंजी.अलंकार, बब्बू यादव कवर्धा, दादू यादव, वृन्दावन यादव, बाबूजी यादव, डॉ. रामकृष्ण कश्यप, सीताराम यादव, मुन्ना यादव, गणेश यादव, मानू कश्यप, रामजी यादव, राजाराम साहू, बलराम साहू, ज्ञानेश्वर सिंह ठाकुर, धनेश्वर यादव, वकील, दिनेश यादव, घनश्याम यादव, फूलचंद यादव, तखतपुर क्षेत्र से बहोरन यादव, ललित यादव, अजय यादव, लतेल यादव, देवफल यादव, दशरथ यादव, उदेराम यादव खोहनिया, सतीश यादव, अमित यादव, लल्लू यादव बिरकोना, भुवन वर्मा-संस्थापक हरिहर आक्सीजोन, रामफल, गौरव यादव बिरकोना, विमल यादव, राजेश्वर यादव, हरि यादव, सरजू यादव सरपंच, जीवन यादव आदि ने स्वागत किए। रमेश जायसवाल, अश्विनी तिवारी, खेमेश्वर पुरी, नीतेश भारद्वाज, पंच-सरपंच ग्राम पंचायत देवरहट, मौजीराम कश्यप सहित पुलिस विभाग के अधिकारी गण, राजस्व विभाग के अधिकारी गण, पत्रकार गण तथा हजारों नर-नारी, बालक-वृद्ध दर्शक जन उपस्थित थे। गड़वा बाजा के धुन में अहीर नर्तक झूम-झूमकर नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिए, सभी दलों को पाँच-पाँच हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। अंत में डॉ. मन्तराम यादव ने सभी अतिथियों, अभिनंदित व्यक्तियों, पत्रकारों, पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों, ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं तथा दर्शकों का आभार प्रगट किये।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

7 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

17 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

19 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

19 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

19 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

19 hours ago