Categories: Uncategorized

अहिल्याबाई के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : दयाशंकर

मऊ( राष्ट्र की परम्परा )पालिका कम्युनिटी हाल में देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती स्मृति अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
परिवहन मंत्री ने अहिल्याबाई को धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप बताया तथा कहा कि अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चांडी गांव में हुआ। उनके पिता मैंकोजी शिंदे मराठा साम्राज्य में पाटिल थे। विवाह के बाद वह मालवा राज्य की बहू बनीं और बाद में महारानी।
उनका जीवन चुनौतियों से भरा रहा। पति खंडेराव की युद्ध में मृत्यु हुई। फिर ससुर मल्हाराव का निधन हुआ। इकलौते पुत्र माले राव की भी असामयिक मृत्यु हो गई। 11 दिसंबर 1767 को उन्हें राज्याभिषेक कर सिंहासन सौंपा गया।
अहिल्याबाई ने विदेशी आक्रमणों के दौर में काशी से रामेश्वरम तक अनेक तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने देशभर में मंदिर, धर्मशालाएं और घाट बनवाए। काशी, गया, सोमनाथ, द्वारिका और रामेश्वरम में उनके कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि वह कुशल प्रशासक थीं। स्वयं लगान वसूली, न्याय और प्रजा की समस्याओं का समाधान करती थीं। राजकोष को जनता का धन मानती थीं। सैनिक रणनीति में भी निपुण थीं। उनकी प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शिता ने राज्य को समृद्धि की ओर अग्रसर किया।

इस अवसर पर गणेश सिंह अशोक सिंह संजय पांडेय संगीता द्विवेदी कृष्ण कांत राय सुनील यादव राघवेंद्र शर्मा धर्मेंद्र राय देवेश राय विनोद गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

9 minutes ago

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

12 minutes ago

20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति: इतिहास के प्रमुख जन्मदिन, मशहूर हस्तियों की जीवनी और प्रेरक व्यक्तित्व

20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति: इतिहास के प्रमुख जन्मदिन20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय साहित्य,…

48 minutes ago

20 फरवरी 2026: इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ

20 फरवरी 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का दैनिक राशिफल, किसे होगा…

1 hour ago

होली से पहले खाद्य विभाग सख्त: संत कबीर नगर में नमकीन का नमूना जांच को भेजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…

2 hours ago