कृषि विश्वविद्यालय को शीघ्र भूमि तलाशने का निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा की। कृषि मंत्री ने मुख्य राजस्व अधिकारी को कृषि विश्वविद्यालय के लिए भूमि का चयन शीघ्र करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय से जनपद के किसानों को काफी फायदा होगा। उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि बीज भंडारों पर बीज समय से पहुंचे और शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर मिले। बीज की कालाबाजारी किसी भी दशा में न होने पाये। उन्होंने सरसो के बीज के मिनी किट का वितरण किसानों में करवाने का निर्देश भी दिया। कृषि मंत्री ने एआर कॉपरेटिव को किसानों को खाद समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि खाद विक्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दिया जाए। कृषि मंत्री ने जनपद में कृषि की ढांचागत अवसंरचना के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोल्डस्टोरेज, फ्लोर मिल एवं राइस मिल सहित विभिन्न उद्योगों के विकास से किसानों की आय बढ़ेगी। कृषि मंत्री ने धान खरीद के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। धान क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की घटतौली न होने पाये। छोटे किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाए। सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एसडीएम सौरभ सिंह, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल, डीपीआरओ अविनाश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

2 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

2 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

2 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

14 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

14 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

14 hours ago