निर्माणाधीन जिला पशु चिकित्सालय का कृषि मंत्री ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्य की धीमी गति व गुणवत्ता पर जतायी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ(पैक्सफेड) द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 5.87 करोड़ रुपये की लागत से देवरिया-कसया रोड पर कराये जा जिला पशु चिकित्सालय के निर्माण कार्यो का कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रविवार की सुबह आकस्मिक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी गति तथा कार्यो की गुणवत्ता को देखकर कृषि मंत्री ने पैक्सफेड के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी तथा सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं में अकारण विलंब किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा।
कृषि मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी से इन कार्यो की जल्द जांच कराकर ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि कार्यदायी संस्था और ठेकेदाफ अपेक्षित सुधार नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाए। कृषि मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मौजूद पशुपालन विभाग के अधिकारियों से लंपी वायरस के टीके की मौजूदगी की जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत पशुओं के टीकाकरण का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार,एसडीएम योगेश कुमार गौड़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार वैश्य,श्रीनिवास मणि त्रिपाठी,अम्बिकेश पाण्डेय,मारकंडेय तिवारी,प्रभाकर राय,रामशीष गुप्ता,रामशीष प्रसाद समेत पैक्सफेड व पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

39 minutes ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

5 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

7 hours ago