तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कृषि विभाग के अधिकारी गंभीर रूप से घायल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के शिकारपुर रोड पर एक शनिवार को करीब 2:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में कृषि विभाग, मिठौरा में कार्यरत सहायक तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार पुत्र लौटू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त समाचार के अनुसार विनोद कुमार गोरखपुर जनपद के थाना पिपराइच के ग्राम तुलसीदेई के निवासी हैं, और मिठौरा में कार्यरत सहायक तकनीकी प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी बाइक UP-53 BL-0661 से कार्यस्थल से आवास की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान कुंईयां कंचनपुर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक UP- 56 AX-0644 ने सामने से आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विनोद कुमार का दाहिना पैर बुरी तरह से टूट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदौर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।घायल विनोद कुमार ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन से उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा एवं न्यायिक कार्यवाही की मांग उठ रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सिंदुरिया महेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

8 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

8 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

8 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

8 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

8 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

8 hours ago