संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री बनार्जी लाल अग्रहरी और जिला अध्यक्ष कपीश अग्रहरि की अगुवाई में व्यापारी नेताओं और अधिकारियों के साथ वार्ता संपन्न हुई। इस दौरान वैट, टिन व आरसी प्रकरण में व्यापारी नेताओं और अधिकारियों के साथ एक सहमति बनी, जिसमें व्यापारी की समस्याओं के त्वरित पर सहमति बन गई।
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि और जिलाध्यक्ष कपीश अग्रहरि की अगुवाई में विगत 25 फरवरी 25 को जिलाधिकारी को 5 सूत्रीय मांग पत्र को देकर व्यापारियों ने समस्याओं के निस्तारण का अनुरोध किया था।
जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित करते हुए उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सदर और वाणिज्य कर अधिकारी को नामित किया। इसके बाद व्यापारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी शैलेश दुबे, तहसीलदार और वाणिज्य कर अधिकारी विनय गुप्ता के साथ वार्ता की। जिसका निष्कर्ष व्यापारियों के हित में निकाला गया।
व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि और जिला अध्यक्ष कपीश अग्रहरि ने अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए व्यापारियों से अपील की कि वे 3 दिन के अंदर वाणिज्य कर अधिकारी से मिलकर अपने-अपने मामलों का निस्तारण करवा लें।
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। New Zealand national cricket team ने Sri Lanka national cricket team…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के पर्व होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी…
26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…
26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…
26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…