मिलावटी कुट्टू के आटे से मचा हड़कंप, नवरात्रि व्रतधारियों की सेहत पर संकट

भाजपा पर आप नेता भारद्वाज का तंज

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी दिल्ली में नवरात्रि व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने इस पर चिंता जताते हुए सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए और कहा कि पवित्र अवसर पर खाए जाने वाले शुद्ध भोजन में भी मिलावट होना बेहद गंभीर है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/heavy-rains-inundate-hyderabad-disrupt-traffic-movement/

मंगलवार सुबह से जहाँगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों में 150-200 लोगों ने कुट्टू का आटा खाने के बाद उल्टी और बेचैनी की शिकायत की। सूचना मिलते ही लोगों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल और बुराड़ी अस्पताल ले जाया गया।

बीजेआरएम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष यादव ने बताया कि सभी रोगी उल्टी की शिकायत लेकर आए थे, लेकिन किसी को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी और कोई भी मामला गंभीर नहीं पाया गया।

https://rkpnewsup.com/azam-khan-released-from-jail-sp-leaders-welcome-courts-decision/

दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी गई है। बीट स्टाफ और सार्वजनिक संबोधन प्रणालियों के ज़रिए स्थानीय दुकानदारों और निवासियों को सतर्क किया जा रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ज़रा सोचिए, नवरात्रि में व्रत रखने वालों के शुद्ध माने जाने वाले खाने में भी मिलावट हो रही है और चार इंजन वाली सरकार डांडिया खेलने में मस्त है।”

नवरात्रि के पावन अवसर पर जब लाखों लोग व्रत रखकर कुट्टू के आटे जैसे विशेष खाद्य पदार्थ ग्रहण करते हैं, उस दौरान मिलावट का यह मामला न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है, बल्कि प्रशासनिक निगरानी की भी पोल खोलता है।


Editor CP pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

10 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

10 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

10 hours ago