यूजी और पीजी की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग शनिवार से शुरू होगी।
प्रथम चरण में सीट आवंटन से वंचित अभ्यर्थी दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए विश्विद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त तक अपने चॉइस लॉक कर सकते हैं।
इससे पहले कल पहले चरण में सीट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र सत्यापन का कार्य पूरा हो गया। परिसर की 3512 सीटों पर प्रवेश की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं । इसी तरह महाविद्यालयों की दो सौ से अधिक सीटों पर भी प्रवेश पूर्ण हो चुका है। अनेक अभ्यर्थियों ने पहले चरण के आवंटन के बाद अपग्रेडेशन के लिए आवेदन कर रखा है इसलिए वे प्रतीक्षारत हैं। इसका परिणाम दूसरी काउंसिलिंग के रिजल्ट में घोषित हो जाएगा।
द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग फीस नहीं देनी होगी जिन्होंने प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए फीस दी थी लेकिन पहली बार ऑनलाइन काउंसिलिंग में प्रतिभाग करने वाले आवेदकों को काउंसिलिंग शुल्क देना होगा।
दूसरे चरण की काउंसिलिंग में वे अभ्यर्थी प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे जो सही प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने में विफल रहे या जिन्हें सीट अलॉट हुई पर उन्होंने न तो फीस जमा किया और न ही प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए उपस्थित हुए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुजरात में डाक चौपाल मोबाइल थिएटर वैन अभियान का शुभारंभ

गाँव-गाँव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की सेवाएँ, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा…

1 hour ago

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील कुशीनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

1 hour ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

1 hour ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

2 hours ago