बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। हुजूरपुर थाना क्षेत्र में नहर विभाग की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर तीन मकान और एक दुकान समेत किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।तहसीलदार पयागपुर अंबिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि उच्च न्यायालय, खंडपीठ लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटाया। बताया गया कि उक्त भूमि पर लंबे समय से कई लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था।राजस्व विभाग के अनुसार संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में बेदखली के आदेश पारित किए जा चुके थे। उन्हें कई बार स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अवसर भी दिया गया, लेकिन निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने अभियान चलाकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण और कब्जे को हटवा दिया।कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पयागपुर अंबिका प्रसाद चौधरी, नायब तहसीलदार विशेश्वरगंज निशांत राना, कानूनगो रामलाल, लेखपाल पंकज एवं सौरभ पाठक सहित हुजूरपुर थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।तहसीलदार ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…
भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…
वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…
अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…