अजय राय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को प्रशासन ने नही मिलने दिया आजम खान से

आजम खान के दुःख – दर्द को बांटने के लिए कांग्रेस साथ है-अजय राय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान से मुलाकात करने सीतापुर जेल पहुंचे ,और उनके ऊपर भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किए जा रहे रंजिशन अत्याचार के खिलाफ़ उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया और हर प्रकार से सहयोग की बात कही, आजम खान से जेल में मुलाकात के लिए कांग्रेस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी थी, लेकिन प्रशासन द्वारा विद्वेष भावना के तहत मुलाकात करने से इनकार कर दिया गया, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जेल अधीक्षक सुरेश सिंह से बात की लेकिन बिना कारण के मुलाकात कराने से मना कर दिया गया, जिससे आक्रोशित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आजम खान को भेंट के लिए साथ लाए फल की टोकरी जेल प्रशासन को सौंपी और उम्मीद की कि यह प्यार के फल आजम खान तक पहुंचेंगे।
सीतापुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार साजिशन आजम खान को परेशान कर रही है, सरकार के इशारे पर उन पर फर्जी मुकदमें लिखे गए,जेल भिजवाया गया, आजम खान कोई अपराधी नहीं हैं ,राजनैतिक व्यक्ति हैं,उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता हैं, उनके नगर विकास मंत्री रहते सफलतम महाकुंभ का आयोजन हुआ जिसकी सराहना पूरे विश्व में हुई,छात्र जीवन से ही राजनैतिक रहे आजम खान के साथ भाजपा सरकार द्वारा विद्वेष की भावना से ऐसा अत्याचार करना बिल्कुल उचित नहीं, हम मानवता के नाते उनके दुख दर्द को साझा करने के लिए यहां आए हैं, जो भी जरूरत होगी जो भी वह हमसे सहयोग की उम्मीद करेंगे, उसके लिए हम साथ खड़े हैं ऐसे अत्याचार और तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लड़ाई लड़ी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा आज भी हम मानवता धर्म के नाते यहां आए हैं, कांग्रेस पार्टी और हमारे नेताओं ने हमेशा स्थापना के समय से ही अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ आवाज उठाई है और लड़ाई लड़ी है, उत्तर प्रदेश में जब-जब भाजपा सरकार ने अत्याचार किया, चाहे हाथरस की घटना हो, उम्भा की घटना हो, उन्नाव की बलात्कार की घटना हो, लखीमपुर की किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की घटना हो, शाहजहांपुर की बेटी को न्याय दिलाने की घटना हो, ऐसी लगभग 400 घटनाएं हैं, जहां प्रत्येक जगह हमारी नेता प्रियंका गांधी पहुंची, कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता पहुंचे और अत्याचार के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी और भाजपा सरकार को झुकना पड़ा पीछे हटना पड़ा, आज भी हम उसी जुल्म और अत्याचार के खिलाफ आजम खान के साथ खड़े होने, उनके सहयोग के लिए यहां आए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जिला प्रशासन द्वारा सरकार के इशारे मिलने से रोकने पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें आजम खान से मिलने से क्यों रोका जा रहा है, आखिर आजम खान किस हालत में है यह बात कैसे पता चलेगी? प्रदेश को कानून की बजाय जंगलराज बना दिया गया है, सब मनमर्जी से चलाया जा रहा है, हमने जेल में मुलाकात के लिए सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर दी थी लेकिन उसके बाद भी हमें मिलने से रोका गया और झूठा बहाना आजम खान के न मिलने का प्रशासन द्वारा बनाया गया, हम तो पूछते हैं कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इतना भयभीत क्यों है, जो सच है वह सामने आने दीजिए, हम आजम खान से मिलते जो सच है वह सामने आता, अन्याय अत्याचार के खिलाफ यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है।
प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ, मुलाकात करने पहुंचे प्रदेश संगठन प्रभारी अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, अल्पसंखयक प्रकोष्ठ चेयरमैन शाहनवाज आलम, प्रदेश महासचिव सुशील पासी, कोषाध्यक्ष शिव पांडे, शहर अध्यक्ष सीतापुर संतोष भार्गव, प्रदेश सचिव ज्ञानेश शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, पूर्व महिला शहर अध्यक्ष पुष्पा भार्गव, एवं पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेई, वेद प्रकाश त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शमीम खान, ललन कुमार, नरेश गौतम, वरिष्ठ नेता शिवनारायण भारती, मुकेश सिंह चौहान, अमित श्रीवास्तव त्यागी, नितांत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस शमीना शफीक, जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, अभिषेक यादव, सोशल मीडिया उपाध्यक्ष दानिश आजमी वारसी, दिनेश सिंह यादव, अनवर अनीस, नितिन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दिक्षित, सहित हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

3 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

3 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

3 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

3 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

3 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

4 hours ago