एडीएम ने किया मिनी फ्लेक्स सिनेमा मतदाता जागरूकता फिल्म प्रसारण का उद्घाटन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रम के तहत आज अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने सिटी मिनी प्लेक्स सिनेमा में मतदाता जागरूकता लघु फिल्म के प्रसारण का उद्घाटन किया।
जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी सिनेमाघरों में मतदाता जागरूकता लघु फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा। इसी क्रम में आज अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका आलोक कुमार मिश्रा आदि के साथ लघु फिल्म का प्रसारण देखा। उन्होंने मतदाता जागरूकता में सहयोग के लिए मिनी सिनेमा प्लेक्स सिनेमा के प्रोपराइटर राकेश गुप्ता का आभार व्यक्त किया और प्रतिदिन लघु फिल्म के प्रसारण का अनुरोध किया।
इससे पूर्व सिनेमा प्लेक्स के मालिक राकेश गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों का स्वागत किया।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज से जनपद के सिनेमा हालों में मतदाता जागरूकता पर आधारित इस अति लघु फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। ताकि फिल्म देखने आने वाले दर्शक न सिर्फ स्वयं मतदान के प्रति जागरूक बनें, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मिनी सिने प्लेक्स की ओर से हमे आश्वासन दिया गया है, कि प्रतिदिन इस मतदाता जागरूकता फिल्म का प्रसारण प्रत्येक शो के पहले किया जाएगा।

rkp@newsdesk

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

19 minutes ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

26 minutes ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

2 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

3 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

3 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

3 hours ago