उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आहावान पर उतरौला तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायालय कार्य का बहिष्कार किया और गगन भेदी नारों के बीच तहसील परिसर से जुलूस निकाल कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पहुंचा और जनसभा करके राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार को सौंपा।
अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष प्रहलाद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद के जिला जज अनिल कुमार के रवैए की आलोचना करते हुए उनके निलम्बन व वहां के अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं ने पूरे प्रकरण की जांच की मांग की। प्रर्दशन को महामंत्री अमित कुमार व तमाम पदाधिकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की है।इस मौके पर अधिवक्ता मारकण्डेय मिश्र,धर्मराज यादव,आशीष कशौधन,नाजिर मलिक,वीरेंद्र सिन्हा,राम सूरत यादव,राजन श्रीवास्तव,अंकुर श्रीवास्तव,समेत तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…