नशे की लत में पड़ गये लोगों के साथ एडीजी व एमएलसी सीधे संवाद स्थापित किये

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नशाखोरी की लत वर्तमान में एक विकराल सामाजिक समस्या का रूप लेती जा रही है, वर्तमान समय में नशे की लत का शिकार युवा वर्ग अधिक हो रहा है। इसके साथ ही साथ छोटे-छोटे बच्चे भी नशाखोरी की गिरफ्त में आ रहे है। इस समस्या के स्थायी निराकरण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा आपरेशन सुदर्शन नामक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ही गुरुवार को गोरखपुर स्थित गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में नशे के व्यसन से पीड़ित लगभग 250 व्यक्तियों/बच्चो के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। उपरोक्त गोष्ठी के माध्यम से नशे की लत में पड़ गये लोगों के साथ सीधे संवाद स्थापित किया गया और उनके इस व्यसन की गिरफ्त में आने के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गयी कि, वें किन परिस्थितियों में नशे की लत का शिकार हुये और इस दलदल में फँसे । ज्यादातर नशा पीड़ित व्यक्तियों नें यह बताया कि नशेड़ियों और बुरी आदत वाले लोगों की संगत के कारण वे नशे की आदत का शिकार हुये। कुछ नशा पीड़ित लोगों ने यह भी बताया की पहले उनसे नशा करने वाले लोग स्मैक मगवाते थे, फिर धीरे-धीरे वे खुद ही स्मैक पीने की आदत सीखना शुरु कर दिये। फिर नशे की लत को पूरा करने हेतु पैसा न मिलने पर घर मे ही चोरी जैसे अपराध करने लगे। संवाद से यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि ज्यादातर गरीब परिवार के बच्चे ही नशे के दलदल में फसे हुए है। ज्यादातर नशा पीड़ित व्यक्तियों नें यह बताया कि वे लोग नशा छोड़ना चाहते है। ऐसी स्थिति में उनके तथा उनके परिवार के अन्दर जागरुकता पैदा करने की आवश्यकता है, तथा नशा पीड़ित व्यक्तियों के लिए भोजन, आवास, विद्यालय और चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था करवाने की आवश्यकता प्रतीत होती है। इसके सम्बन्ध में विस्तृत कार्ययोजना बनाये जाने की कार्यवाही हेतु भी विचार-विमर्श किया गया। उक्त गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रुप में विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर क्षेत्राधिकारीगण बी0पी0ओ0 तथा सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

30 नवंबर का इतिहास: एक दिन, जब दुनिया ने देखे भूकंप, युद्ध, आतंकवाद और विज्ञान के नए आयाम

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँइतिहास केवल बीते हुए कल की कहानी…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें करियर, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और परिवार का हाल

आज का राशिफल 30 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के ज्योतिषीय आकलन पर…

5 hours ago

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

13 hours ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

13 hours ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

17 hours ago