लावारिश गाड़ियों की नीलामी का आदेश दिया
कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
थाने का वार्षिक निरीक्षण सोमवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि ने किया।जिसमे कबाड़ लावारिश पड़ी गाडियों के नीलामी का आदेश दिया, वही नापी कर बाउंड्रीवाल बनवाने का आदेश दिया।रजिस्टरों को खंगाला, रसोई घर,बैरक कक्ष,का निरीक्षण कर कुछ कमियां देख नाराजगी जाहिर किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम रजिस्टरों को खंगाला वही हिस्ट्रीशीटर,गैंगेस्टर, सहित अन्य के बारे में जानकारी लिया।इसके बाद महिला हेल्प डेस्क में पहुंच फाइलों को खंगाला वही ठीक से कार्य करने को लेकर महिला सिपाहियों को हिदायत दिया।थाने के अंदर बदहाल स्थिति में पड़ी दो पाहिया वाहनों को देखकर नाराजगी जाहिर किया।वही थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि लावारिश और न्यायालय से संबंधित मुकदमे में निस्तारित मामलों में कागजत सही कर उसको जल्द निस्तारित करे। जिससे वाहन स्वामी को सही गाड़ी मिल सके।वही थाना प्रांगण में बन रहे बैरक को लेकर निर्देश दिया कि उसमें लगने वाले सामान अच्छे लगे जिससे कोई शिकायत न मिले नही तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही तय है।एके फोर्टी सेवन हथियार में जो कमियां हैं उसे जल्द ठीक कराएं।एक घंटे उन्होंने थाने का निरीक्षण किया।
लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…
मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ…
रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल…
देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…
फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…