संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायालय में नियुक्त अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मिर्जा जीनत का स्थानांतरण बदांयू जनपद में हो गया है।
स्थानांतरण आदेश गुरुवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने जारी किया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के पद पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।
इसी प्रकार जिले में दो नए सिविल जज जूनियर डिवीजन की तैनाती की गई है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती के परिपत्र के अनुसार (श्रीमती) अक्षिता यादव एवं मिमोह यादव को सिविल जज जूनियर डिवीजन के रुप में नियुक्त किया गया है।
इसके पहले श्रीमती अक्षिता यादव एवं मिमोह यादव फिरोजाबाद जिले में तैनात रहे । इन सभी न्यायिक अधिकारियों को 28 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करना हैl
अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय क्रिकेट में जब भी युवा प्रतिभा की चर्चा…
घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…