आगरा(राष्ट्र की परम्परा)अलीगढ़ स्वास्थ्य समीक्षा बैठक के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष, आईएएस, की अध्यक्षता में आगरा एवं अलीगढ़ मंडल की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. पिंकी जोवल, आईएएस, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं और कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा की।समीक्षा में खसरा और टीकाकरण कार्यक्रम को प्रमुखता से लिया गया, जिसमें दोनों मंडलों में कुल 1174 खसरे के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई। डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि अधिकांश जनपदों में वर्ष की अंतिम तिमाही में सुधार हुआ है, किंतु फिरोजाबाद जनपद में टीकाकरण की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। 60 से 70 प्रतिशत प्रभावित बच्चों का टीकाकरण न होना गंभीर लापरवाही माना गया, जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एएनएम स्तर तक व्यक्तिगत मॉनिटरिंग और समयबद्ध पहचान व इलाज के निर्देश दिए गए।अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने विशेष रूप से विकसित चेकलिस्ट और डैशबोर्ड के आधार पर समीक्षा करते हुए टीकाकरण में 10 दिन और समग्र स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 1 माह की सख्त समय-सीमा तय की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुपालन न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में अस्पतालों में सिटीजन चार्टर, सुझाव पेटिका, स्वच्छ पेयजल, अलग-अलग शौचालय, आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, एक्सरे, अग्निशमन सुरक्षा, मानव संसाधनों के रेशनलाइजेशन और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया। राज्य स्तरीय निरीक्षण रिपोर्ट में अधिकांश लाभार्थियों द्वारा सेवाओं पर संतोष जताया गया, लेकिन जहां कमियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…
मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…