आदर्श समाज सेवा समिति ने बैंक प्रबन्धक को किया सम्मानित

“सम्मान आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शाखा प्रबंधक को मिला सम्मान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी संस्था आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा चलाये जा रहे कैम्पन “सम्मान आपके द्वार” के तहत आर्यावर्त बैंक शाखा सोरहिया प्रबंधक आशुतोष यादव को उनके मधुर व्यवहार व कार्य कुशलता के लिए अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। बताते चलें की शाखा प्रबंधक श्री यादव का व्यवहार खाता धारकों के प्रति जहां मधुर व मिलनसार है वहीं वह ससमय बैंकिंग व विभागीय कार्यों को भी पूर्ण मनोयोग से निष्पदित करते आ रहे हैं। क्षेत्र मे भी वह काफ़ी लोकप्रिय बैंक अधिकारी के रूप मे उभरकर सामने आये हैं। इस दौरान शाखा मे कार्यरत कैशियर नीतेश मिश्रा व सहायक कौशलेन्द्र मिश्रा को भी उनके निष्पक्ष कार्यों व कर्तव्यों के लिए माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व समिति कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक को समिति द्वारा सम्मानित किये जाने पर बैंक कर्मियों सहित क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस मौके पर श्री यादव ने समिति द्वारा समाजहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना कि और भविष्य में गरीब, दिव्यांग, दलित एवं अशिक्षित वर्ग के युवाओं को सहयोग और उनके उत्थान में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उक्त कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, संगठन मंत्री बद्री सिंह, सचिव शेरसिंह कसौधन, जिलाध्यक्ष विनोद गिरि, ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन गौतम सहित जगत राम साहू, अरुण सिंह, रामसूरत यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

23 minutes ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

1 hour ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

3 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

3 hours ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

3 hours ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

3 hours ago